hard work in hindi jivandarshan

hard work in hindi -क्या आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलता तो

hard work in hindi-दोस्तों मेहनत तो सब करते है पर फल किसी एक को ही मिलता है आपने ये तो सुना ही होगा…पर क्या असल में ऐसा ही होता है क्या….. आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे…

दोस्तों हम जो मेहनत करते है तो कई बार हमें ऐसा लगता है कि हमारी मेहनत कोई नहीं देख रहा या हमारी मेहनत का कोई फायदा नहीं है अगर आप भी ऐसा सोचते है तो वो बहुत ही गलत सोचते है….

चलो माना की हमारी मेहनत कोई नहीं देखता पर दोस्तों ये बात याद रखना कोई देखे ना देखे पर परमात्मा हमारी मेहनत जरूर देखता है…

उसके बाद भी अगर आप ऐसा सोचते हो की कहां है परमात्मा….वो कहां देखता होगा सब फालतू बाते है….

फिर भी आपको बतां दूं कि हमारी मेहनत का फल हमे मिले ना मिले पर वो हमें बहुत कुछ सिखा देता है….

अब में आपको एक उदाहरण देता हूं आपने लौहार को काम करते तो देखा होगा वो कितनी ज्यादा मेहनत करता है

पर उसे भी ऐसा लगता होगा कि क्या मतलब इस मेहनत का पर मैं आपको बतां दूं कि अनजाने में वो खुद की बहुत ज्यादा मदद कर रहा है….क्या आप जानते है वो कैसे तो सुनो….

वो जो मेहनत करता है उसमें उसके पुरे शरीर की एकसरसाइज़ हो जाती है…साथ ही वो बीमारी से दुर रहता है….वो जितना खाता है वो अच्छे से पच जाता है ….और मेहनत से वो कुछ पैसे भी तो कमाता है…

hard work in hindi

अक्सर हम लोग कुछ भी काम करते समय ऐसा महसुस करते है मानो उसका कोई मतलब नहीं है जैसे हम बचपन से जो कुछ पढ़ते है वो हमारे कभी कहां काम आता है…

पर असल में हम पढ़ाई से बहुत कुछ सीखते पर उसका हमें कभी एहसास तक नहीं होता की हम क्या सीख गए है…

हमारे द्वारा किया हुआ कोई भी काम हमें बहुत कुछ सीखा जाता है पर हमें ये नहीं पता होता है कि हम बहुत कुछ जान गए..

जैसे हम कभी किसी और शहर में रहने जाते है या हमारे रिलेटीव के यहां पहली बार रहने जाते है तो वो घर वहां के रास्ते वहां का वातावरण हमें बड़ा अजीब लगता है पर

हम जैसे-जैसे वहां वक्त बिताते है हम वहां की हर चीज़ को समझने लग जाते है…

चाहे वो वहां के रास्ते हो… वो घर… उसका कोना-कोना हमें अच्छे से याद हो जाता है अब आप बताइये आपने कुछ नया जाना ना…

बस दोस्तों ऐसे ही हम जब कोई भी काम करते है तो उसमें आने वाली रूकावटें उसमें की गई मेहनत हमें बहुत कुछ सीखा देती है जिसके बारे में हमें पता भी नहीं होता है…..वो सिखा हुआ आजीवन हमारे काम आता है….
Jivandarshan Logo

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.