Vastu tips for main gate in hindi

अपने मकान का मुख्य द्वार किस दिशा में रखे ? Vastu tips for main gate in hindi

क्या उत्तर मुखी प्लॉट शुभ होता है(Vastu tips for main gate in hindi)

Vastu tips for main gate in hindi-जिस प्लॉट के उत्तर दिशा की ओर सड़क निकलती है उसे उत्तर मुखी प्लॉट कहते है तथा ऐसा प्लॉट शुभ,फलदायक माना जाता है।

जिस प्लॉट के पूर्व दिशा में सड़क निकलती है उसे पूर्व मुखी प्लॉट कहते है तथा ऐसा प्लॉट भी शुभ,फलदायक माना जाता है।

उत्तर मुखी तथा पूर्व मुखी प्लॉट धनदायक रहते है तथा उसमें रहने वाले स्वस्थ रहते है।

जिस प्लॉट के पश्चिम दिशा में सड़क निकलती है उन्हें पश्चिम मुखी प्लॉट कहते है ऐसे प्लॉट व्यक्ति के मान,सम्मान,किर्ती में वृद्धि करते है

अत: शुभ होते है परन्तु पश्चिममुखी प्लॉट में मुख्यद्वार को वास्तु के अनुसार रखना चाहिए।

जिस प्लॉट के दक्षिण दिशा की ओर सड़क निकलती है उसे दक्षिण मुखी प्लॉट कहते है तथा इसे शुभ नहीं गिना गया है यदि ऐसा प्लॉट किसी का है

तो उसे मुख्य द्वार वास्तु नियमों के अनुसार रखना चाहिए अन्यथा दक्षिण-मुखी प्लॉट परेशानियों का कारण बनता है। हो सके तो ऐसे प्लॉट को खरीदना नहीं चाहिये।

प्लॉट खरीदने से पहले करे ये उपाय।buying a plot in hindi

कुछ प्लॉट ऐसे होते है दिन प्लॉटो के दोनो ओर सड़क होती है। ऐसा प्लॉट जिसके उत्तर दिशा तथा पूर्व दिशा दोनो ओर सड़क हो तो ऐसा प्लॉट सुख सम्पत्ति देने वाला माना जाता है।

ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा किसी भी एक दिशा में रखे शुभ,फलदायक होता है।

कुछ प्लॉट ऐसे होते है जिनके पूर्व दिशा तथा दक्षिण दिशा में सड़क निकलती है

ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार पुर्व दिशा में रखना शुभ,फलदायक होता है तथा प्लॉट पर मकान पूर्वाभिमुख बनाना शुभ रहता है।

Vastu tips for main gate in hindi

कुछ प्लॉट ऐसे होते है जिनके दक्षिण दिशा तथा पश्चिम दिशा में सड़के निकलती है ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में रखा जाय तो शुभ होता है।

कुछ प्लॉट ऐसे होते है जिनमें पश्चिम दिशा तथा उत्तर दिशा में सड़क निकलती है। ऐसे प्लॉटो में मुख्य द्वार पश्चिम में रखना चाहिए।

कुछ प्लॉट ऐसे होते है जिनके उत्तर दिशा तथा दक्षिण दिशा में सड़के निकलती है तो ऐसी स्थिति में उत्तर दिशा में मुख्य द्वार रखना शुभ होता है।

कुछ प्लॉट में पूर्व दिशा तथा पश्चिम दिशा में सड़के निकलती हो तो मुख्य द्वार पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।

दोनो दिशाओं में भुलकर भी मुख्य द्वार न रखे अन्यथा धन हानि होने की संभावना रहेगी।

कुछ प्लॉट ऐसे होते है जिनके तीन दिशाओं में सड़के होती है।

यदि किसी प्लॉट के उत्तर-पूर्व-पश्चिम दिशा में सड़के हो तो ऐसा प्लॉट शुभ,फलदायक माना जाता है तथा ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

ऐसे प्लॉट जिसके उत्तर-पूर्व-दक्षिण भाग में सड़के हो सामान्य माना जाता है ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार पूर्व दिशा में रखना चाहिये।

वे प्लॉट जिसके उत्तर-पश्चिम-दक्षिण में सड़के निकलती हो ऐसा प्लॉट सामान्य माना गया है

जिस प्लॉट में मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में रखे यदि मुख्य द्वार अन्य दिशाओं में रखोंगे तो धन हानि होने की संभावना है।

ऐसा प्लॉट जिसके पूर्व-दक्षिण-पश्चिम में सड़के हो ऐसा प्लॉट व्यापारियों के लिए शुभ होता है तथा मुख्य द्वार दक्षिण में रखना चाहिए।

वे प्लॉट जिसके चारों दिशाओं में सड़के हो श्रेष्ठ होता है।

ऐसा प्लॉट अमीर बनाता है ऐसे प्लॉट में मुख्य द्वार पूर्व दिशा में रखना उत्तम रहता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.